ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बहनों ने तिलक लगाकर भाई को बांधा रक्षा सूत्र, शहर से लेकर गांवों तक दिखी त्यौहार की खुशी

सीधी: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार भद्रा के चलते दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने कल गुरुवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया तो कुछ लोगों आज शुक्रवार को मनाएंगे।रक्षाबंधन पर जिले भर में बहनों ने भाइयों को तिलक करके मिठाई खिलाई और उनकी कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। कल गुरुवार को दिन निकलते ही बहनों का घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घरों में पकवान बनाए गए।जिले के विभिन्न शहर, कस्बे और गांव में कल शाम से लेकर आज सुबह तक रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस पर्व का इंतजार बहने लंबे समय से कर रही थी और कई दिनों पहले से तैयारियों में जुटी थी।बाजार रहा गुलजारबाजारों में भी रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर कई दिनों से खासी रौनक दिख रही थी। त्यौहार को लेकर बाजार में जगह-जगह राखियों की दुकानें सजी हुई थी। बहनों के अपने भाइयों के घर पहुंचने के चलते बसों में भी दो दिनों से काफी भीड़ बनी हुई है। वहीं त्यौहार को लेकर बाजार में सुबह से दोपहर तक रौनक छाई रही।बस स्टैंड से लेकर बाजार तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। त्यौहार में राखी, मिठाई, कपड़े सहित अन्य उपहार की दुकानों में जमकर खरीदी की गई। शहर में मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ रही। वहीं बहनों को उपहार देने के लिए साडियां, सलवार सूट, जिंस, टी-शर्ट सहित बच्चों के कपड़े की भी अधिक की बिक्री हुई।क्या है मान्यतारक्षा करने और करवाने के लिए बांधा जाने वाला पवित्र धागा रक्षा बंधन का त्यौहार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है। भाई-बहन के अटूट रिश्ते प्यार और समर्पण वाला त्यौहार रक्षाबंधन आज गुरुवार को उल्लास पूर्वक जिले भर में मनाया गया।रक्षाबंधन का त्यौहार हिन्दू धर्म के बड़े त्यौहारों में से एक है, जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु और मंगल कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी प्यारी बहना को बदले में भेंट या उपहार देकर हमेशा उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं।बच्चों में दिखा ज्यादा उत्साहत्यौहार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में काफी खुशी देखी गई। गरीब परिवारों ने भी त्यौहार को लेकर काफी तैयारियां की थी। ज्यादातर लोग रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर अवकाश पर रहे। श्रमिक वर्ग के लोग भी घर में ही रहकर त्यौहार की खुशियां दिन भर मनाते रहे।कल कजलियां का होगा विसर्जनरक्षाबंधन के दूसरे दिन कजलियां उत्सव की धूम रहती है। कजलियां की तैयारियां ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से की जा रही थी। सुख-समृद्धि व प्रेम सद्भाव के प्रतीक के रूप में कजलियां एक दूसरे को भेंट की जाती है। कल शुक्रवार की शाम जवारे की कजलियां विसर्जन के लिए लेकर युवतियां पवित्र जलाशयों या नदियों के तट पर पहुंचेंगी। यहां कजलियां का विसर्जन किया जाएगा।इसके बाद कजलियां मंदिरों में भगवान को अर्पित कर एक दूसरे को भेंट की जाएंगी। ये सिलसिला शाम से लेकर रात तक अनवरत रूप से चलता रहेगा। जिन क्षेत्रों में कजलियां पर लोगों की भीड़ ज्यादा होती है, वहां पुलिस भी तैनात रहेगी। जिला मुख्यालय में गोपालदास मंदिर के समीप सूखा नदी में कजलियां प्रवाहित करने की परंपरा सालों से रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.