ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राखी बंधने से पहले के पानी में डूबने से दो की मौत

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के माखननगर और केसला में पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। रक्षाबंधन की मौत से दोनों ही घरों में खुशियां मातम में बदल गई। पहली घटना केसला से 16 किमी दूर कोटमी रयैत की है। 25 वर्षीय युवक छोटू पिता भगवान सिंह उइके निवासी कोटमी रैयत में खेत के पास गिट्‌टी खदान के पानी में नहाते समय डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपने पिता खाना देने खेत गया था। लौटते वक्त वह खदान पर नहाने लगा। डूबने से उसकी मौत हो गई। डूबते हुए कुछ बच्चों ने देखा। खबर मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश कर पानी से बाहर निकाला। दूसरी घटना माखननगर के बगलोन गांव की है। 35 साल का युवक मनोहर पिता हरगोविंद जाटव (35)निवासी बगलोन मजदूरी कर अपने घर जा रहा था। घर से 200 मीटर खेत में स्थित बरसाती पानी के रपटे में पैर फिसल जाने से बह गया। गहरी तलैया में डूबने से उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन सुबह उसका शव तलैया में मिला। दोनों ही घटनाओं में पानी में डूबने से मृत्यु हुई। दोनों ही परिवार में राखी के दिन मातम छा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.