दुबई में भव्य हिंदू मंदिर तैयार
5 अक्टूबर को दुबई में हिंदू मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे। मंदिर जेबेल अली में अमीरात के सहिष्णुता गलियारे में है। वहीं भारत की आजादी की 75 वर्षों की यात्रा उल्लेखनीय रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में नया भव्य हिंदू मंदिर लगभग तैयार है। मंदिर में 16 मूर्तियां, एक ज्ञान कक्ष और कम्युनिटी हॉल हैं। सिंधु गुरु दरबार मंदिर के ट्रस्टी राजू श्रॉफ ने बताया, दशहरे (5 अक्टूबर ) पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे। मंदिर जेबेल अली में अमीरात के सहिष्णुता गलियारे में है। इस इलाके में एक गुरुद्वारा, एक हिंदू मंदिर और कई चर्च हैं। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा 4 अक्टूबर को करने की योजना है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.