12 दिवसीय सावन झूला मेला सकुशल सम्पन्न,भक्तों की भीड़ से खाली हुई अयोध्या
अयोध्या: अयोध्या में सावन पूर्णिमा पर सरयू स्नान करते श्रद्धालुlसावन पूर्णिमा पर 10 लाख भक्तों ने सरयू स्नान कियाl इसी के साथ 12 दिवसीय सावन झूला मेला सकुशल सम्पन्न हो गयाl श्रद्धालुओं का समूह अपने घरों की ओर लौटने लगा है और राम नगरी भक्तों की भीड़ से खाली हो गई हैlसावन पूर्णिमा स्नान के बाद अपने घर को लौटते श्रद्धालुदो दिवसीय पूर्णिमा होने के बाद कारण 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गुरुवार को सरयू स्नान और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर अपने घर लौट गए थेl पूर्णिमा में सूर्य उदय शुक्रवार को होने के कारण आज पूरे दिन स्नान और दर्शन का सिलसिला चलता रहाlभीड़ के चलते श्रद्धालुओं को वाहन के लिए पैदल चलना पड़ाभोर से ही श्रद्धालुओं का समूह सरयू स्नान और नागेश्वर नाथ दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी,कनक भवन और रामलला के दरबार में पहुंचने लगाl नागेश्वर नाथ में गर्भगृह संकरा होने के चलते सुबह 7 से 9 बजे तक भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस को कड़ा संघर्ष करना पड़ाlहाथ में झोला और माथे पर सामान भरी बोरी लेकर महिलाओं को घर जाने के लिए भटकना पड़ा
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.