ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झमाझम बारिश से झूमा झारखंड

झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में बीते तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। रांची में पिछले तीन दिनों की बारिश दो महीने पर भारी साबित हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रांची में बीते तीन दिनों में 145.3 मिमी बारिश हुई। अकेले बीते 36 घंटों में 141.6 मिमी बारिश हुई। जबकि जून में महज 95.7 और जुलाई में 163.0 मिमी बारिश हुई थी। यानी पिछले दो माह में करीब 258 मिमी बारिश हुई जबकि इससे आधी से अधिक बारिश बीते तीन दिनों में दर्ज की गई। अच्छी बारिश से रांची के औसत में सुधार हुआ है और बारिश में कमी की भरपाई हुई है। अब रांची में 41 की जगह 33 फीसदी बारिश की कमी है।पूरे राज्य में बीते 48 घंटों के दौरान औसत 40.5 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में 28.4 मिमी बारिश हुई है। पूरे राज्य में एक से 11 अगस्त तक औसतन 89.6 मिमी बारिश हुई। पूरे राज्य में इस मानसून सीजन अबतक 348.3 मिमी बारिश हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.