ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- पीसीसी चीफ विश्वेन्द्र सिंह से वॉइस सेंपल क्यों नहीं मांगते, मैं वॉइस सेंपल कैसे दूं?

उदयपुर: केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने PCC चीफ गोविंद डोटासरा के सवालों पर पलटवार किया है। शेखावत ने कहा- पीसीसी चीफ विश्वेन्द्रसिंह से वॉइस सैंपल क्यों नहीं मांगते? जब से यह मामला सामने आया तब से आज तक राजस्थान पुलिस ने मुझे वॉइस सैंपल देने के लिए एक बार भी नोटिस नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के कानून व्यवस्था को समझते हैं। वो जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति को अपने खिलाफ एविडेंस देने के लिए पुलिस सीधे तौर पर नोटिस नहीं दे सकती। इसके लिए न्यायालय में जाकर आदेश लेना होता है।केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 2021 में राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो जब न्यायालय में गया था। उस दौरान न्यायालय ने उनकी एप्लीकेशन को खारिज कर दिया। वॉइस सैंपल को लेकर न्यायालय ने पुलिस को अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं राजस्थान की पुलिस ने आज तक मुझे नोटिस तक नहीं दिया है। ऐसे में वॉइस सैंपल किस तरह से दे सकता हूं। पीसीसी चीफ डोटसरा बाद बार-बार सवाल उठाते हैं और अब विश्वेंद्र सिंह भी इस पूरे मामले में सुर में सुर मिलाते हुए बोल रहे हैं। शेखावत ने कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं। वो अपने ऊपर मुझे मानहानि करने का मौका दे रहे हैं।शेखावत ने स्वतंत्रता सेनानियो के साथ ही शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया।शेखावत उदयपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे थे। इस दौरान शेखावत ने पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के उठाए सवालों का सिलसिलेवार तरीके से जवाब दिया। दरअसल, पिछले दिनों पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर वॉयस सैंपल देने से कतराने का आरोप लगाया था। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शेखावत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शहीदों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत तिरंगा रैली में भी शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.