ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहर में 14 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, की जा रही हैं तैयारियां, बांटे जा रहे तिरंगे

फरीदाबाद। 14 अगस्त को निकलने वाली यात्रा के लिए तिरंगा वितरित करते हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल।गोयल ने कहाकि 14 अगस्त को सायं 4 बजे ओल्ड फरीदाबाद पथवारी मंदिर के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला से यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।उन्होंने सभी जाति-धर्म के लोगों से कहाकि वे इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर इसके साक्षी बनें।फरीदाबाद में 14 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। लोगों को तिरंगे बांटे जा रहे हैं। शुकऱ्वार को पूर्व मंत्री के कार्यालय सेक्टर-16 में बड़ी संख्या में निशुल्क तिरंगे वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहाकि 14 अगस्त को सायं 4 बजे ओल्ड फरीदाबाद पथवारी मंदिर के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला से यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी जाति-धर्म के लोगों से कहाकि वे इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर इसके साक्षी बनें।यह आजादी बहुत कुर्बानियों के बाद मिली है:पूर्व मंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से उन सभी लोगों को स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सही मायने बताना बहुत जरूरी है। साथ ही यह बताना भी जरूरी है कि इन 75 वर्षों में भारत ने क्या उपलब्धियां हासिल की हैं और ये आजादी भारत को कितनी कुर्बानियों के बाद मिली है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर और संस्थान में तिरंगा जरूर फहराना है। पूर्व मंत्री ने शुकऱ्वार को अपने कार्यालय पर लोगों से कहा कि जिस प्रकार हम सब अपना जन्मदिवस खुशियों के साथ मनाते हैं ठीक उसी प्रकार आजादी का 75 वां वर्ष भी 15 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाएं । पूर्व मंत्री ने आह्वान किया कि सभी जाति-धर्म के लोग इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आजादी के इस पर्व और जश्न में शामिल हों।शहर में निकलने वाली यात्रा ऐतिहासिक होगी:इस दौरान प्रवीण चौधरी, नरेश नंबरदार, राजकुमार राज के अलावा सुरेंदर बबली आदि ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस यात्रा में शामिल होकर तिरंगे की शान बढ़ाएं। उन्होंने कहाकि जिस तरह से तैयारियां की जा रही हैं उसे देखते हुए लग रहा है कि शहर में निकलने वाली यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद नरेश नंबरदार, पंडित मुकेश शास्त्री, सुरेंद्र बबली, प्रवीण चौधरी पूर्व मंडलाध्यक्ष, विजय शर्मा, राजकुमार राज, टीटू पहलवान, यादव मास्टर, वजीर सिंह डागर, हरिकिशन चौहान, हाजी अकील अहमद, बाबू खान, बाबू राम, रंजीत सिंह भाटी, मनीष राघव, सुनील ठाकुर, हरिकिशन बलराज, बंसी लाल, बलराज, बशीर अहमद, महेश कुमार, कृपाराम शर्मा, जितेंद्र गर्ग, अनिल जैलदार, कुलदीप, किशन नगर, सुरजीत अधाना, सत्या सीही गांव, सहदेव जयहिंद, कमल सैनी, एमएस चौहान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.