झलोंन मार्ग पर जंगल में शव को जानवर खा चुके, सूचना पर पुलिस पहुंची
दमोह: दमोह के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में आने वाले झलोंन मार्ग पर जंगल में एक शव मिला है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव किसी पुरुष का है जो करीब 1 हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। शव को जंगली जानवरों ने भी खाया है।तेन्दूखेड़ा टीआई को खबर मिली थी शव कि जंगल में शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई हैं, क्योंकि मृतक शव का आधा शरीर जंगली जानवरों खा चुके है। टीआई बीएल चौधरी, एसडीओपी ने बताया कि शाम की सूचना मिली थी कि मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर एक शव पड़ा हुआ हैं, जो पुरुष का हैं। शव के दोनों पैर सुरक्षित हैं और उसने जीन्स पहनी थी, लेकिन पेट का हिस्सा जंगली जानवर खा गए हैं।बता दें, कि 4 दिन पहले दमोह के मुस्की बाबा क्षेत्र में भी इसी तरह एक अधजला शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं हुई थी, लेकिन बाद में शव की पहचान भी हुई और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने उस युवक की हत्या करना कबूल किया है। यह दूसरा मामला है जिसमें पुलिस को फिर एक बार इस शव की पहचान कर उसकी मौत के कारण तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.