ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रीवा में कलेक्टर का फर्जी अकाउंट बनाकर रुपए की डिमांड, शातिर ठग ने व्हाट्सएप में डीपी लगाई, साइबर टीम खोज रही आरोपी को

रीवा: रीवा जिले में कलेक्टर के नाम पर साइबर फ्रॉड करने की कोशिश की गई है। सूत्रों की मानें तो शातिर ठगों ने कलेक्टर मनोज पुष्प का फर्जी अकाउंट बनाकर रुपए की डिमांड की है। हालांकि अभी ठगी का कोई केस सामने नहीं आया है।फिर भी अज्ञात बदमाशों ने व्हाट्सएप में कलेक्टर की डीपी लगाकर कई लोगों को ठगने का प्रयास किया है। चर्चा है कि जिला संपर्क अधिकारी के पास फ्रॉड से जुड़ी जानकारी आई थी। जिसके बाद एसपी नवनीत भसीन को सूचना दी गई है। एसपी ने तुरंत साइबर टीम को सक्रिय कर आरोपी को ट्रेस कर रही है।एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि 12 अगस्त को कलेक्टर मनोज पुष्प का नाम और डीपी इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही साइबर टीम जांच में जुट गई है। यहां उस व्यक्ति को खोजा जा रहा है, जिसने ऐसा करने की हिम्मत दिखाई है। आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस हो रहा है। सीडीआर आते ही संबंधित आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे।सैयद नाम का है ठगजिस मोबाइल नंबर से कलेक्टर के नाम पर ठगी की जा रही है। वह सैयद नाम से ट्रू कॉलर में रजिस्टर्ड है। जब मोबाइल नंबर को शेव कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि ठग काफी शातिर है। वह घर घंटे अधिकारियों की फोटो बदल रहा है। वर्तमान समय में आरोपी ने कलेक्टर की डीपी हटाकर दूसरी फोटो लगा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.