ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है तो लोग बता सकते हैं; DEO की नई पहल

बिलासपुर: अनुकंपा नियुक्ति देने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चल रही प्रक्रिया।बिलासपुर में अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी हो रही है तो उसे अब आम जनता भी रोक सकेगी। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले उम्मीदवारों का नाम सार्वजनिक किया है। इनके परिवार में कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में है तो इसकी जानकारी आम लोग कार्यालय में दे सकते हैं। ताकि, शासन के नियमों के तहत उनकी नियुक्ति रोकी जा सके।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन दिनों अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्रों का परीक्षण चल रहा है। इसके तहत शासन के निर्देशों के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के 6 आवेदनपत्रों पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया चल रही है। अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में कोई अनियमितता न हो, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने पारदर्शिता लाने की कोशिश शुरू की है। यही वजह है कि उन्होंने नियुक्ति के लिए पात्र आवेदकों के नाम को सार्वजनिक किया है। साथ ही आम लोगों से इन आवेदकों के परिवार के सदस्यों के शासकीय सेवा में होने संबंधी जानकारी मांगी है।अनुकंपा नियुक्ति के लिए यह है शासन का नियमराज्य शासन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए नया नियम लागू किया है। नए नियम में यह प्रावधान किया गया है कि अगर शासकीय सेवा में रहते किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है, तो परिवार के एक सदस्य को उसी शर्त पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी, जब उनके परिवार में कोई और सदस्य शासकीय सेवा में नहीं है। इसके लिए संबंधित उम्मीदवार को शपथपत्र देना होगा।इन्हें मिलना है अनुकंपा नियुक्तिजिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिन 6 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी जानी है, उनमें कोटा विकासखंड के टेंगनमाड़ा निवासी यशवंत कुमार, बिलासपुर के मरीमाई रोड निवासी मिर्जा अजीम बेग, बिल्हा के सेंवार निवासी हिमांशु वर्मा, बिलासपुर के तालापारा निवासी मो. जुबैर खान, तखतपुर जरहागांव की ज्योति कश्यप और जांजगीर-चांपा जिले के पेंड्री निवासी लोकेश्वर पोर्ते शामिल हैं।स्वयं या फिर डाक से भी भेज सकते हैं जानकारीDEO डीके कौशिक ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों के परिवार में शासकीय नौकरी में होने की जानकारी यदि किसी को हो तो वे पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 25 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सूचना दे सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग में फिलहाल उनके आवेदनों, दस्तावेजों एवं शपथ पत्र का नियमानुसार परीक्षण किया जा रहा है। आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई और सदस्य केंद्र या फिर राज्य शासन के अधीन सेवा में है, तो वे स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं।कोरोना काल में अनुकंपा नियुक्ति में हुई थी गड़बड़ीकोरोना काल के दौरान बिलासपुर में अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया था। उस समय की गई अनुकंपा नियुक्ति के ज्यादातर प्रकरणों की शिकायत की गई थी, जिसकी जांच कराने के बाद करीब दर्जन भर नियुक्तियां निरस्त की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.