झंडारोहण रिहर्सल परसभी चौराहों पर सुबह 9 बजे बजाया गया सायरन, डिप्टी CM ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
लखनऊ: आजादी का अमृत महोत्सव यानी 75वे स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी लखनऊ सुबह 52 सेकंड के लिए थम सा गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन एक साथ राष्ट्रगान बजाए जाने की रिहर्सल शनिवार सुबह 9:00 बजे की गई। हजरतगंज चौराहे पर 52 सेकंड के लिए ट्रैफिक व्यवस्था रोक दी गई। जैसे ही 9:00 बजे सायरन बजाकर पूरे शहर के एलईडी और माइक पर अनाउंसमेंट किया गया। 15 अगस्त को ऐसा ही नजारा लखनऊ में रहेगा।शनिवार को लखनऊ के 1090 चौराहे पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर शुरुआत की। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में तिरंगा रैली झंडी दिखाई।आज किया गया राष्ट्रगान का रिहर्सलशनिवार को सुबह 9:00 बजे 52 सेकंड के लिए राजधानी लखनऊ का ट्रैफिक रोक दिया गया। विधानसभा पर झंडारोहण का रिहर्सल किया गया। झंडारोहण के बाद अलर्ट करने के लिए सभी चौराहों पर सायरन बजाया गया। करीब 9:00 बजे ट्राफिक रोका गया। राष्ट्रगान का प्रसारण एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, आईटीएमएस के जरिए किया गया। इस दौरान विधानसभा के आसपास लागू होने वाले ट्राफिक डायवर्जन कर दिया गया है। राष्ट्रगान बजने पर लोग सावधान मुद्रा में खड़े नजर आए।75 कलाकारों के द्वारा 75वा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगाविधानसभा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ रिहर्सलप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 75 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य नजारे का आयोजन किया जा रहा है। 75 संस्कृत कार्यक्रमों के साथ 75 व्यापारी संगठनों के द्वारा प्रदेश की राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम किया जाएगा इस अवसर पर सरकारी विभाग के 75 टुकड़ियों के द्वारा रिहर्सल किया जा रहा है। शनिवार को विधानसभा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी मौजूद रहे।पूरे साल होगा कार्यक्रममुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा चार करोड़ झंडे हम लोगों ने पूरे प्रदेश में फहराने का संकल्प लिया है। यह आंकड़ा 5 करोड़ तक भी पहुंच सकता है। 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 75 ग्रुप अलग-अलग समाज से आते हैं। वह सब लोग अपने प्रदेश के संस्कृति विरासत को को प्रेषित करेंगे। और सभी का सम्मान भी किया जाएगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे वर्ष मनाया जाएगा। आजादी के स्वतंत्रता के इतिहास को सोच कर के पूरे देश भर को मानना चाहिए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.