ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर की घंटी से जुड़ी ये गलतियां छीन सकती हैं आपसे आपका मान सम्मान

वास्तु शास्त्र में घर को व्यवस्थित करने के लिए कुछ नियम उपाय बताए गए हैं. वास्तु के मुताबिक अगर इन नियमों का ठीक से पालन न किया जाए, तो घर में दोष की समस्या हो जाती है. दोष का असर आर्थिक संकट का कारण तो बनता ही है, साथ ही लोगों को शारीरिक या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होने लगती है. वास्तु ( Vastu tips for house) में घर के कमरे, किचन की दिशा का जिक्र किया गया है. इतना ही नहीं घर में किस चीज को कहां रखना शुभ या अशुभ होता है, इसके बारे में भी वास्तु में विशेष बातें बताई गई है. कहते हैं कि अगर एक बार वास्तु दोष प्रभावित करने लगे, तो इसके दुष्परिणाम लंबे समय तक झेलने पड़ सकते हैं. घर के मेन डोर पर लगाए जाने वाली बेल को लेकर भी आपको वास्तु का ध्यान रखना चाहिए. मान्यता है कि घर के मेन डोर पर लगाए जाने वाली बेल गलत तरीके से लगाने पर घर में नेगेटिविटी का वास होने लगता है कलह व दरिद्रता आने लगती है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि डोर बेल से जुड़े किन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप जीवन में सुख एवं समृद्धि ला सकते हैं.

डोर बेल को लगाना क्यों है जरूरी
वास्तु में डोर बेल को लगाना बहुत जरूरी बताया गया है, क्योंकि इसके न होने पर घर में नेगेटिव एनर्जी दस्तक दे सकती हैं. कहा जाता है कि जब कोई घर पर आता है डोर बेल न होने की सिचुएशन में वहे डोर को खटखटाता है. खटखटाने के साथ ही घर में नेगेटिव एनर्जी दस्तक देने लगती है. घर में रहने वाले लोगों के मस्तिष्क पर भी इसका बुरा असर पड़ता है.

नेम प्लेट से ऊपर लगाएं डोर बेल
ज्यादातर घरों में लोग मेन डोर पर लगाए जाने वाली नेम प्लेट डोर बेल को लगाने में गलती करते हैं. ये गलती घर के मुखिया को परेशान कर सकती है. वास्तु के मुताबिक मेन डोर पर लगाए जाने वाली डोर बेल को हमेशा नेम प्लेट के ऊपर लगाना चाहिए. इससे परिवार के मुखिया का यश कीर्ति बढ़ती है.

बेल की आवाज
घर की डोर बेल की आवाज अगर चुभने वाली हो, तो ये भी नेगेटिविटी के आने का कारण बन सकती है. तेज शोर वाली डोर बेल अच्छी नहीं होती. इसके बजाय आपको घर के लिए ऐसी डोर बेल का यूज करना चाहिए, जिसकी आवाज मधुर हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.