ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झांसी ने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, भतीजा घायल

झांसी: प्रभादेवी की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन।झांसी में अंबाबाय गांव के पास शनिवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। महिला मायके में भाई को राखी बांधकर लौट रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप लेकर फरार हो गया। शव को मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखवाया है। शाम तक पोस्टमार्टम होगा।दो दिन पहले मायके गई थी महिलारक्सा थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव निवासी प्रभादेवी (45) पत्नी प्रताप सिंह यादव गृहिणी थी। बड़े बेटे संगम यादव ने बताया कि “ रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए मां प्रभा देवी दो दिन पहले मौसी के बेटे विनय के साथ अपने मायके दतिया के बेरछा गांव गई थी। राखी बांधकर शनिवार सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।रास्ते में अंबाबाय के पास पीछे से तेज गति में आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रभादेवी और विनय घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर प्रभादेवी को मृत घोषित कर दिया गया। विनय की हालत ठीक है।”विनय ने फोन कर बताया कि एक्सीडेंट हो गयाहादसे के बाद विनय ने परिजनों को फोन करके हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। तब तक ड्राइवर पिकअप लेकर भाग चुका था। प्रभा देवी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उनके पति किसान है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दो बेटे संगम (22) और दीपेंद्र (20) अविवाहित हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.