टीएस सिंहदेव के भतीजे का शव रेलवे पटरी पर मिला
रायपुर | वीरभद्र प्रताप सिंह जनपद पंचायत लुंड्रा के जनपद उपाध्यक्ष थे। उनका शव बिलासपुर जिले में कोंटा थाना क्षेत्र के सलका रोड-बेलगहना स्टेशन के बीच मिला। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी।छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन का शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस को ट्रेन से गिरने के कारण मौत की आशंका है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।वीरभद्र सिंहदेव जनपद पंचायत लुंड्रा के जनपद उपाध्यक्ष थे। उनका शव बिलासपुर जिले में कोंटा थाना क्षेत्र के सलका रोड-बेलगहना स्टेशन के बीच मिला।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.