ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कड़कड़ाती ठंड आने से पहले ही महंगे हुए कोयले और लकड़ी के दाम, आम जनता की बढ़ी परेशानी

प्रयागराज: जैसे ही उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है वैसी ही लकड़ी और कोयले की कीमतें आसमान छूने लग गई हैं। प्रयागराज की बात करें तो पिछले एक महीने में लकड़ी और कोयले की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। पहले ही मंहगाई की मार झेल रही आम जनता की परेशानियों और बढ़ गई हैं। वहीं लोगों का कहना है कि मंहगाई का असर कोयले और लकड़ी पर भी दिखाई दे रहा है।

बता दें कि 15 दिन पहले 30 रूपए किलो बिकने वाला कोयला 45 से 48 रूपए किलों बिक रहा है तो पिछले 15 दिनों में लकड़ी की कीमत भी 6 से 7 रूपये किलो तक पहुंच गई है। सबसे ज़्यादा तकलीफ उन लोगों को होगी जो मध्यम और गरीब तबके के हैं। इस पर लोगों का कहना है कि कोरोना काल मे एक तो रोज़मर्रा की चीज़ों में महगाई की मार से वैसे ही परेशान है, ऊपर से ठंड की शुरुआत में ही कोयले और लकड़ी के दाम आसमान छू रहे है जो अब उनके लिए एक नई मुसीबत से कम नहीं है।

ग्राहक शानू का कहना है कि  ठण्ड की वजह से बाज़ार में खपत बढ़ जाने से कुछ दुकानदारों ने दाम दोगुने करने के साथ ही इसे स्टाक करना भी शुरू कर दिया है। दुकानदारों का मानना है कि अगले तीन-चार दिनों बाद ठण्ड का कहर और बढ़ सकता है, ऐसे में इसकी डिमांड बढ़ेगी। दुकानदार भी मान रहे कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है। दुकानदार बढ़ते हुए दाम में सबसे बड़ी वजह बंद हुई भट्टियों को बता रहे हैं। दुकानदारों ने सरकार से अपील की है कि जो भट्टियां बंद हुई हैं उसको जल्द से जल्द  चालू करवाएं तभी कोयले के दाम में गिरावट आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.