ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर कंधे में चोट के कारण आगामी जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए हैं। भारत फिलहाल 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में हैं। सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 20 और 22 अगस्त को खेला जाएगा। सुंदर को मैनचेस्टर, इंग्लैंड में लिस्ट ए मैच के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। सुंदर इंग्लैंड से सीधे जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन अब वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब में रहेंगे।कंधे में चोट के कारण उनके आगामी टी20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि हां वाशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह बाएं कंधे में चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें रॉयल लंदन कप के एक मैच के दौरान चोट लग गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.