भारतीय क्रिकेटरों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर खेल जगत की बड़ी हस्तियों ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा सभी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के अलावा खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। क्रिकेट की दुनिया के सितारों ने अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और फोटो शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी। इसी के साथ सभी खिलाड़ियों ने देशवासियों को कुछ न कुछ संदेश भी दिया और देश हित में उनका योगदान बेहतर करने के लिए अपील भी की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.