कोटा बैराज से छोड़ा गया 1 लाख 84 हजार क्यूसेक पानी, चंबल के किनारे गांव में अलर्ट जारी
भिंड: चंबल नदी का बढ़ता जलस्तर।मध्य प्रदेश व राजस्थान प्रांत के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कोटा बैराज में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इसी के चलते कोटा बैराज के गेट खोल दिए गए है। करीब 1 लाख 84 हजार क्यूसेक पानी को चंबल नदी में छोड़ा गया है। ऐसा किए जाने से चंबल नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। भिंड पुलिस ने चंबल नदी के किनारों के गांवों में हाईअलर्ट जारी किया है।भिंड की अटेर थाना पुलिस ने चंबल की बीहड़ों में बसे गांव में मुनादी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा गांव-गांव पहुंचकर लोगों को अलर्ट जारी किया जा रहा है। चंबल नदी के तलहटी में बसे गांव में लोगों को सतर्क रहने और नदी में पानी बढ़ने से पहले सुरक्षित स्थान की सलाह दी जा रही है। ऐसा किए जाने से क्षेत्र के लाेगो की जान माल की सुरक्षा किए जाने के प्रबंध शुरू कर दिए गए है। इधर, आपदा प्रबंधन समिति को भी जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट किया गया है। चंबल नदी के किनारे के गांव में प्रैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।अटेर थाना पुलिस ने नोटिस किए चस्पा।खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे चंबल नदीपिछले कुछ समय से होने वाली बारिश का असर नदियों पर दिखने लगा है। चंबल, क्वारी और सिंध समेत दूसरी सहायक नदियों के जलस्तर में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हुई है।चंबल नदी का जलस्तर 115.38 मीटर पहुंच चुका है जोकि खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे है।क्वांरी नदी का जलस्तर 1.70 मीटर नापा गया है जोकि खतरे के निशाने से 4 मीटर नीचे बना है।सिंध नदी का मेहदा घाट पर जलस्तर 2.70 मीटर है जोकि खतरे के निशाने से 7 मीटर नीचे है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.