ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सामूहिक आत्महत्या की आशंका , नवादा में तीन सहेलियों की जहर खाने से मौत

सामूहिक आत्महत्या की आशंका , नवादा में तीन सहेलियों की जहर खाने से मौत

बिहार के नवादा जिले में तीन सहेलियों की जहर खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों ने सामूहिक आत्महत्या की। वे एक साथ सिलाई सीखने जाती थीं। परिजन ने मामला दबाने की कोशिश भी की।
बिहार के नवादा जिले के एक गांव में जहर खाने से तीन सहेलियों की मौत हो गई। इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। घटना 13 अगस्त को हुई लेकिन परिजन ने मामले को दबा दिया और तीनों का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मंगलवार देर रात मौके पर पहुंची और परिजन से पूछताछ की। मृतक लड़कियों के परिवार वालों ने मौत की बात स्वीकार की है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला नगर थाना इलाके के महुली गांव का है।  13 अगस्त की रात को एक ही टोले में रहने वाली तीन सहेलियों की जहर खाने से मौत हो गई थी। इसे सामूहिक खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। हालांकि परिजन ने अगले दिन ही तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। 16 अगस्त को पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो एक टीम गांव में पहुंची। पूछताछ में परिजन ने तीनों की मौत की बात कबूली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक समाचार वेबसाइट के मुताबिक तीनों मृतकों की उम्र 13 से 18 साल के बीच थी। इनमें से एक शादीशुदा थी। तीनों एक साथ सिलाई सीखने जाती थीं। 13 अगस्त की रात को घर लौटने के बाद उन्होंने जहर खा लिया था।

क्यों की सामूहिक आत्महत्या?

इस घटना से पूरे गांव के लोग हैरान हैं। परिजन भी कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। अगर ये सामूहिक आत्महत्या है तो इसके पीछे की वजह क्या थी? इस बारे में परिजन को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.