ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर,गनौली पेट्रोल पम्प के पास खड़ी थी

अयोध्या: अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र में अपाचे सवार दो युवक बाइक लेकर खड़ी डीसीएम में घुस गएlजिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी डीसीएम में बाइक घुस गईl दोपहर हुई इस घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया हैlपुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गयायह घटना हाइवे चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गनौली पेट्रोल पम्प के पास हुई। वहां मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना पटरंगा पुलिस को दीl हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल दोनों युवकों को तत्काल सरकारी पुलिस की गाड़ी से सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।जहां दोनो युवकों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया हैहाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया अपाचे सवार हिमांशु यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव एडवोकेट 18 वर्ष व संदीप पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम लखनीपुर थाना मवई गम्भीर रुप से घायल हो गए हैंl दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है पर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.