ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोकल को नौकरी नहीं 7 कंपनियों में जॉब से इनकार के बाद CM योगी से गुहार

नोएडा। शहर की कंपनियों में नौकरी नहीं मिलने से नाराज युवक का एक शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उसका आरोप है कि उसे स्थानीय निवासी होने के कारण नौकरी नहीं दी गई। इस पत्र के माध्यम से गाजियाबाद निवासी युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी शिकायतकर्ता राजकुमार ने लिखा है कि वह नोएडा की कंपनी में नौकरी के लिए गया था। हर कंपनी में पद रिक्त होने के लिए बोर्ड लगे थे। कंपनी में योग्यता के संबंध में नहीं पूछा गया। वहां पहला सवाल था कि रहने वाले कहां के हो, आधार कार्ड पर पता कहां का है? कंपनी संचालकों को उनके गाजियाबाद निवासी होने का पता चला तो उन्होंने नौकरी पर रखने से मना कर दिया। कंपनी ने कहा कि वह 200 किलोमीटर दूर के व्यक्ति को नौकरी देते हैं। युवक ने बताया कि वह नोएडा में सात कंपनियों में नौकरी के लिए गया था, लेकिन सभी जगह स्थानीय होने के कारण उसे नौकरी देने से इनकार कर दिया गया। किसी कंपनी ने कहा कि वह 200 किलोमीटर दूर के तो किसी ने कहा कि वह 300 किलोमीटर दूर के व्यक्ति को नौकरी देते हैं। ऐसा सिर्फ उसके साथ ही नहीं बल्कि उनके पांच और दोस्तों के साथ भी हुआ है। उसने मांग की है कि स्थानीय युवकों को नौकरी दिलवाई जाए, क्योंकि यह नियम भी है। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि कंपनियों में स्थानीय युवकों को रोजगार नहीं मिलता। इसको लेकर अनेक बार प्रदेश सरकार, प्राधिकरण और मंत्रियों से कहा जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। कंपनियों में स्थानीय युवकों को रोजगार मिलना चाहिए। यह उनका हक है, इन कंपनियों के लिए उन्होंने जमीन दी है। यह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के बॉइलॉज में भी है। फिर भी इसकी अनदेखी हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.