ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दर्शन शुरू करने की मांग लेकर रीवा रियासत के युवराज और विधायक दिव्यराज सिंह बैठे धरने पर

उमरिया: उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में स्थित किले में बांधवाधीश के मंदिर में श्रद्धालुओं की आवागमन और दर्शन की रोक के बाद विधायक और रीवा रियासत के युवराज दिव्यराज सिंह गुरुवार की शाम से धरने पर बैठ गए है।विधायक दिव्यराज सिंह ताला में अपने साथियों के साथ श्रद्धालुओं के आने जाने की रोक को हटाने और दर्शन पूजा की अनुमति देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। विधायक दिव्यराज सिंह के साथ क्षेत्र के ग्रामीण जनता भी और जनप्रतिनिधि भी साथ में धरना दे रहे हैं।और अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।वहीं कल देर रात कलेक्टर और जिला प्रशासन के अधिकारी विधायक दिव्यराज सिंह से बात करने पहुंचे लेकिन जिला प्रशासन को खाली हाथ ही आना पड़ा। विधायक की मांग है कि मंदिर में दर्शन और आवागमन की रोक को हटाया जाए।बांधवगढ़ का बांधवाधीश मंदिर श्रद्धालुओं के लिए साल में एक ही दिन जन्माष्टमी के दिन खोला जाता था जहां पर की दूर-दूर से श्रद्धालु आकर भगवान के दर्शन करते थे।जंगली हाथियों के कारण लिया निर्णयवहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन और जिला प्रशासन की माने तो क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की मूवमेंट है। जिसके कारण मंदिर में आवागमन पर रोक लगाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.