ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी का एक और धमाका

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द ही ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी लोकप्रिय ‘गोलमाल फ्रैंचाइजी’ की अगली फिल्म के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने इस बात को कंफर्म किया है कि वह अजय देवगन के साथ ‘गोलमाल 5’ बनाने जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बड़े पर्दे पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी धमाल मचाते नजर आएंगे।

हाल ही में रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ ‘सिंगम 3’ बनाने की घोषणा की थी। वहीं, अब एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में रोहित ने कंफर्म किया कि ‘गोलमाल’ बनेगी। उन्होंने कहा कि ‘गोलमाल’ की शुरुआत ‘सिंघम’ के ठीक बाद या शायद एक और साल बाद हो सकती है। रोहित के अनुसार उन्हें ‘गोलमाल’ बनाने में मजा आता है और जब तक वह हैं, तब तक फिल्म बनाते रहेंगे। रोहित ने साझा किया कि कोरोना के चलते ‘गोलमाल’ को बनाने में देरी हुई। अब सब ठीक हो गया है, तो जल्द ‘गोलमाल’ पर काम शुरू करने की उम्मीद है।रोहित शेट्टी इन दिनों वह टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ रहे हैं। वह इस शो को पिछले कई वर्षों से होस्ट करते आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.