विवाहेतर संबंधों के शक में पत्नी ने पति के गुप्तांग पर आधी रात को डाला गर्म पानी, हालत गंभीर
दांपत्य में कहासुनी कोई नई बात नहीं है लेकिन यह कडुवाहट जब सीमा लांघ जाती है तो इसके परिणाम काफी घातक हो जाते है। ऐसा की एक मामला तमिलनाडु में सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति के गुप्तांग पर गर्म पानी डाल दिया। दरअसल महिला को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ विवाहेतर संबंध थे। ये घटना सोमवार रात की है। उस वक्त उसका पति घर में सो रहा था। श्रीपेरंबदूर में एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले 32 साल के एल थंगराज के निजी अंग 50 फीसदी तक जल गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे वेल्लोर के दूसरे बड़े सरकारी अस्पताल में ट्रांसफऱ करना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कावेरीपक्कम की पुलिस ने 29 वर्षीय उनकी पत्नी टी प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर धारा 294 (बी), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कहा जा रहा है कि सात साल पहले इन दोनों की शादी हुई थी। इन दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। महिला को जब अपने पति पर विवाहेतर संबंध का शक हुआ तो दोनों अक्सर लड़ते थे। पत्नी ने कई मौकों पर उससे बात की और उससे रिश्ता छोड़ने की जिद की। लेकिन पति मानने को तैयार नहीं था। सोमवार को ऐसे ही एक झगड़े के बाद दोनों सो गए। महिला ने आधी रात को पानी गर्म किया। इसके बाद उसने गर्म पानी उसके गुप्तांगों पर डाल दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे बनवाराम अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मंगलवार सुबह वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.