ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टेंडरों में करोड़ों के घोटाला के आरोप; MES के लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 4 गिरफ्तार

अंबाला। हरियाणा के अंबाला कैंट में CBI ने करोड़ों रुपए के घोटाले में मिलिट्री इंजीनियर सर्विस (MES) के 2 अधिकारियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बैरक ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल पवार, सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार, सप्लायर दिनेश कुमार और ठेकेदार प्रीतपाल शामिल हैं।टेंडर में करोड़ों का घोटाला करने के आरोपमिली जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल पंवार व सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार पर टेंडर में करोड़ों रुपए का घोटाला करने के आरोप लगाए हैं। इस घोटाले में ठेकेदार प्रीतपाल व सप्लायर दिनेश कुमार की भी मिलीभगत बताई जा रही है।चंडीगढ़ से आई टीम ने किए गिरफ्तारजानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ से पहुंची CBI की टीम ने देर रात अंबाला कैंट कमांडर वर्कर्स इंजीनियर कार्यालय सहित कई जगह रेड की थी। CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल समेत चारों आरोपियों से गिरफ्तार करते हुए कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। फिलहाल, CBI आरोपियों से पूछताछ कर रही है।बताया गया कि सेना के सरकारी कार्यालय, सेना क्वार्टर और सड़कों समेत अन्य कंस्ट्रक्शन का कार्य कराने के लिए MES द्वारा टेंडर दिए जाते हैं। आरोप है कि इन टेंडर में करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.