ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध बालू से लदी दो नावें डूबीं

बिहार के सारण जिले में डोरीगंज की सीमा से सटे नास के पास गंगा में दोनों नावें पलट गई। एक नाव में 15 लोगों के सवार होने की बात बताई जा रही है। हादसे में 1 दर्जन से ज्यादा लोग लापता हैं। घटना स्थल को लेकर मनेर और डोरीगंज थानों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है।  प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक नाव वैशाली से लालगंज से नाव आई थी और बालू लेकर वापस लौट रही थी। यह नाव लालगंज के खंधा चक की थी। तेज हवा और नाव पर ओवरलोड की वजह से नाव पलट गई। इनमें छह लोगों को निकाला जा सका है जबकि अन्य लोग लापता हैं। स्थानीय मुखिया ने घटना की सूचना दी है। लेकिन प्रशासन को कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। नाव के मालिक या संचालक सामने नहीं आ रहा है।

हादसे का शिकार हुई दूसरी नाव मनेर के हल्दी छपरा की बताई जा रही है जो कोईलवर से बालू लेकर छपरा की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसमें भी कम से कम 15 लोग सवार थे। इनमें किसी का भी पता नहीं चला है। नाव पर मजदूर सवार थे जो बाहर के थे। वे तैर कर बाहर निकल गए या डूब गए, इसका भी पता नहीं चला है। स्थानीय लोगराहत बचाव में लगे हैं। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। बिहार में नाव से बालू का अवैध कारोबार लंबे समय समय से चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.