ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एल यू टू कार्यालय आदेशपाल के भरोसे चल रहे हैं पदाधिकारी व कर्मी रहते हैं नदारद

 

विभाग के मुख्य सचिव के आदेश को भी अनदेखी करते हैं पदाधिकारी

कटिहार। बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित एल यू दो कार्यालय अवस्थित है। इस कार्यालय में विधायक कोटे के सड़क निर्माण के कार्य कराए जाते हैं। सरकार द्वारा कार्यालय में आदेशपाल सहित दर्जनों पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। लेकिन कार्यालय में आना मुनासिब नहीं समझते हैं। सिर्फ एक आदेशपाल आते हैं और कार्यालय खोलते हैं। आज तो हद हो गई स्कूटीभ के टेबल में आदेशपाल आराम फरमा रहे हैं। चलो सुस्ता ले पदाधिकारी को तो आना नहीं है। जन समस्याओं को लेकर जदयू के रोशन अग्रवाल जैसे ही कार्यालय पहुंचे। माजरा देखकर हक्का बक्का रह गए। आदेशपाल स्कूटीभ के टेबल पर आराम कर रहे थे। जैसे ही लोगों की आहट सुनी आदेशपाल उठ खड़े हो गए। इस संबंध में जदयू के रोशन अग्रवाल ने बताया कि विभाग के मुख्य सचिव के द्वारा एल यू दो के स्कूटीभ को निर्देश जारी किया गया था कि कार्यालय मैं सभी पदाधिकारी रहेंगे। कार्यालय बारसोई से चलेगा लेकिन मुख्य सचिव का भी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। यह तो हद हो गई सरकार द्वारा सारी सुविधा दिए गए हैं। जदयू के रोशन अग्रवाल ने कहा कि इस घटना की सूचना जिला पदाधिकारी कटिहार को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत दोषी एवं अनुपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडे ने कहा कि तुरंत जांच कराई जा रही है रिपोर्ट आते ही जिला पदाधिकारी कटिहार को कार्यवाही के लिए पत्र भेज दी जाएगी l

Leave A Reply

Your email address will not be published.