ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार बैंक कर्मी युवक को रौदा मौके पर ही मौत

 

मोतीहारी : हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग पर पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज के बगल में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार बैंक कर्मी को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही बैंक कर्मी सुजीत कुमार की मौत हो गई। बैंक कर्मी समस्तीपुर जिला के विभूति नगर थाना क्षेत्र के पथरिया ग्राम निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र थे। घटना के बाद मौके से चालक और सह चालक फरार हो गए,घटना स्थल पर लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। और पुलिस ठोकर मारने वाले ट्रक और मृतक के बाइक को जप्त किया है।
थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एसबीआई ब्रांच में ड्यूटी कर शाम को छपवा लौट रहा था। इसी दौरान अरेराज के तरफ से छपवा की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक बैंक कर्मी को ठोकर मारते हुए कुछ दूर तक घसीट दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे बैंक कर्मी और ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुजीत कुमार, 2 अगस्त को उनकी शाखा में योगदान दिए थे।वे प्रतिदिन बाइक से ही सही समय पर ड्यूटी आया करते थे। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौप दिया गया है।आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.