तीन दिवसीय दौरे में पहुँची केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
किशनगंज/ प्रतिनिधि
किशनगंज: भारत सरकार की उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर आज किशनगंज पहुंची। प्रवास के प्रथम दिन ठाकुरगंज आगमन हुआ, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सुश्री निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम भाजपाइयों ने बागडोगरा एयरपोर्ट से मंत्री को लेकर बेसरबाटी पंचायत मुखिया अनुपम ठाकुर के आवास पहुंचे जहां उनका स्वागत हुआ।
स्थानीय जनजाति समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में मंत्री का स्वागत किया।इसके उपरांत भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सह ग्रामीण प्रभारी बिजली सिंह के आवास पर कार्यकर्ता परिचय बैठक हुई, जहाँ मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ठाकुरगंज की श्री हरगौरी मंदिर में मंत्री जी के द्वारा पूजा अर्चना किया गया जहाँ मंदिर कमिटी के देवकी अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किये साथ ही जैन मंदिर भी पहुंचे। महाभारत कालीन भातढाला पोखर में मंत्री जी ने पौधा रोपण किया, जहाँ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर प्रभारी संजय पोद्दार, मुख्य पार्षद प्रमोद राज चौधरी, मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, नगर के पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया तथा इनके देख रेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन चुरली पंचायत अंतर्गत झाला सखुआ बागान में शंकर पासवान के घर मंत्री ने भोजन किया जहाँ मुखिया बीरेंद्र पासवान ने उनका स्वागत किया। ठाकुरगंज के बाद माननीय मंत्री जी अपने अगले पड़ाव बहादुरगंज के लिए प्रस्थान किये।