ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

थाने का किया घेराव, कहा- भाजपा के इशारों पर काम कर रही पुलिस

संतकबीर नगर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। किसान नेता को हिरासत में लेने की बात सुनकर किसानों का पारा चढ़ गया। ​​​​​​​संतकबीरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। जमकर नारेबाजी की। भारी पुलिस फोर्स बुलाया गया।जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने कहा, “पुलिस नियमों का उल्लंघन करते हुए भाजपा के इशारों पर काम कर रही है, क्योंकि भाजपा सरकार किसी भी कीमत पर किसानों को दिल्ली में नहीं आने देना चाहती। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही टिकैत को रिहा नहीं किया गया तो किसान हाईवे को जाम करने के लिए बाध्य हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।उन्होंने कहा, “किसान नेता राकेश टिकैत बेरोजगारों के धरने पर शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उन्हें इस प्रकार डिटेन करना हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।”भारतीय किसान यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के खलीलाबाद मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र, तहसील अध्यक्ष रमाशंकर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम विश्वकर्मा, राम सागर चौधरी, छोटे लाल चौधरी, अशोक कुमार मिश्र, पन्नेलाल, राकेश भास्कर, फूलचंद चौधरी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार मिश्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.