ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी चर्चा;मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होना था शामिल

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से चर्चा की।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भोपाल दौरा रद्द हो गया है। रायपुर हवाई अड्‌डे पर कुछ देर इंतजार के बाद मुख्यमंत्री सीएम हाउस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होना था। अब यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बताया गया कि खराब मौसम की वजह से कोई फ्लाइट भोपाल हवाई अड्‌डे पर उतरने की स्थिति में नहीं है।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी थी। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को शामिल होना था। इसकी अध्यक्षता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार शाम को ही भोपाल पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के सचिव और डीजीपी जैसे वरिष्ठ अफसरों को सोमवार सुबह की उड़ान से भोपाल पहुंचना था। सुबह मुख्यमंत्री रायपुर हवाई अड्‌डे पहुंच गए। वहां पता चला कि मौसम खराब होने की वजह से भोपाल हवाई अड्‌डे पर लैंडिंग संभव नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से अभी उड़ान की इजाजत नहीं है। कुछ देर इंतजार करने के बाद अफसरों ने भोपाल बात की। उसके बाद भोपाल जाना रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भोपाल नहीं पहुंच पाए हैं। अब तय हुआ है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही इस बैठक में शामिल होंगे।राज्य के हितों की बात रखेंगेमुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार के साथ हर बैठक में हम लोग अपनी बात रखते रहे हैं। यह चार राज्यों की संयुक्त बैठक है। यहां भी हम लोग अपना किया काम बताएंगे। जो जरूरी मांग है वह भी परिषद के सामने रखेंगे। बताया जा रहा है, क्षेत्रीय परिषद से जुड़े राज्यों के आर्थिक विकास, सुरक्षा और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। खासतौर पर राज्यों में बढ़ रहे साइबर अपराध और नक्सलवाद सहित कई अन्य मुद्दों पर समन्वय की रणनीति तैयार की जाएगी।2020 में रायपुर में हुई थी यह बैठकसंघीय ढांचे में केंद्र और राज्य के बीच संवाद के लिए क्षेत्रीय परिषद एक मंच है। मध्य क्षेत्रीय परिषद में चार राज्य शामिल हैं। समग्र रणनीति के तहत क्षेत्रीय परिषदों की नियमित रूप से बैठकें करती रहती हैं। इन क्षेत्रीय परिषदों के कारण एक या अधिक राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बातचीत संभव हो पाती है। 2020 में ऐसी बैठक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.