ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेरिकेट लगे होने बावजूद पार कर रहे थे पुलिया, ग्रामीणो ने बचाया

विदिशा: जिले में हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए है। जिसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर पुलिया पार कर रहे है। रविवार को रात्रि में दीपनाखेडा से बहने वाली वेगमती नदी उफान पर थी, पुल पर लगभग दो फीट तक पानी बह रहा था। गांव झागर के सरपंच नथन सिंह और भारत कार में सवार थे। लोगो के माना करने के बाद भी सरपंच नहीं माने और उन्होने नदी पर लगे बेडिकेट लगे होने के वावजूद उफनती नदी के पुल पर कार को डाल दिया। नदी का तेज बहाव होने के कारण बीच पुल पर जाकर गाडी अनियंत्रित हो गई और पानी के बहाव में बहने लगी। और पुल पर लगे पिलर से जा टिकी। पास में खडे लोग मदद लिए कूदे और उन्होने बमुश्किल सरपंच और उसके साथी को कार की खिडकी से बाहर निकाल लिया। कार पानी के बाहव में बहकर आगे पुल से जा टिकी। दीपनाखेडा चौकी के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव का कहना दो लोग शराब के नशे में थे और बेडिकेट के बगल से निकालते हुए पुल पर गाडी डाल दी। कार थोडी दूर ही पहुंची थी और वह बहाव में बहने लगी और पुल के पिल्लर से जा टिकी। वहां मौजूद पुलिसकर्मीयों ने ग्रामीणो की मदद से उन दोनो को निकला। दोनो के उपर मामला केस दर्ज किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.