ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चक्रवाती तूफान की चपेट में आए 27 बांग्लादेशी मछुआरों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने बचाया

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में आए एक भीषण चक्रवाती तूफान में बांग्लादेश के कई मछुआरे फंस गए। जानकारी के मुताबिक कई मछली पकड़ने वाली नावों पर सवार मछुआरों को बचाने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड पिछले दो दिनों से मैराथन अभियान चला रहा है। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने आज 17 और बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया। इससे एक दिन पहले 10 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया गया था। बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और तूफानी समुद्र के बीच एक ही दिन में शुरू किए गए 3 अलग-अलग अभियानों में अब तक 27 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया गया है।
एक खबर के मुताबिक भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने शनिवार को बंगाल की खाड़ी से 10 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया था। भारतीय तटरक्षक जहाज अनमोल ने पिछले दो दिनों से जारी एक ऑपरेशन में बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबी) से 12 समुद्री मील की दूरी पर बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया। लापता बांग्लादेशी मछुआरों की तलाश के लिए कोस्टगार्ड के जहाजों और विमानों को लगाया गया है।
इसके साथ ही स्थानीय मछुआरों और मत्स्य अधिकारियों के सहयोग से एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव के चालक दल के 18 सदस्यों को भी सुरक्षित बचाने का काम किया गया है। ये सभी मछुआरे 19 अगस्त से शुरू हुए चक्रवाती मौसम में फंस गए थे। आईसीजी जहाज अनमोल ने शनिवार की सुबह भंगदुनी द्वीप के पास 10 बांग्लादेशी मछुआरों को देखा था। उन्हें बचाने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया और भोजन और पानी मुहैया कराया गया।
बचाए गए मछुआरों ने कोस्टगार्ड को बताया कि वे 16 अगस्त को मोंगला से निकले थे और बाद में चक्रवाती तूफान में फंस गए थे। 12 मछुआरों के साथ उनकी नाव 19 अगस्त को चल रही तेज हवाओं के कारण पलट गई। बचाए गए मछुआरों को आगे की औपचारिकताओं के लिए हल्दिया लाया जा रहा है, ताकि उन्हें वापस बांग्लादेश को लौटाया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.