ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

11 लाख रुपये में खरीदा था प्लाट, बैनामा नहीं करने पर रुपये वापस मांगने पर विवाद

बदायूं: गोली लगने से घायल शहजाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बदायूं में सोमवार दोपहर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 11 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सूचना पर SP सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और CO सिटी आलोक मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया है।इसके बाद घटनास्थल पर मौका मुआयना करके चले गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय में के रहने वाले शहजाद खां (39) का कपड़े का कारोबार है। शहजाद ने पुलिस को बताया, “हमारा रिश्ते का मौसेरा भाई आसिफ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पिछले दिनों एक प्लाट खरीदने के लिए मैने आसिफ को 11 लाख रुपये दिए थे। आसिफ ने प्लाट का बैनामा नहीं कराया।”बैनामे के नाम पर करता रहा टालमटोल”शहजाद ने बताया, “आसिफ से प्लाट का बैनामा कराने को कहा, लेकिन वह लगातार टालमटोल कर रहा था। कभी कहता था कि दो दिन बाद बैनामा कराऊंगा, तो कभी 4 दिन बाद की कहता था। इसी तरह लगातार समय बीत रहा था।शहजाद रुपये मांगने के लिए आसिफ के घर गया था। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि आसिफ ने अपने भाइयों नाजिम और फैजल के साथ मिलकर पहले मारपीट की। इसके बाद उसे गोली मार दी। दाईं ओर कंधे पर गोली लगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.