ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सांसद ने दिखाई हरी झंडी, लंबे समय से लोगों की थी मांग

बहराइच: बहराइच जिलावासियों के लिए खुशखबरी है। अब लोग बहराइच से वाराणसी के लिए आसानी से सफर कर सकेंगे। इसके लिए बहराइच सांसद ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर इंटरसिटी ट्रेन को रवाना किया। यात्रियों ने हर हर महादेव व भारत माता की जय के नारे भी लगाए। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।बहराइच से वाराणसी के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने की लंबे अरसे से मांग की जा रही थी। बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गोंड रेल मंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर इंटरसिटी ट्रेन को चलाने की मांग की थी। सांसद के प्रयास के बाद इंटरसिटी ट्रेन सोमवार को बहराइच से रवाना हुई।बहराइच से वाराणसी के लिए चलाई गई ट्रेन।हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवानाएमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी की मौजूदगी में बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन पयागपुर में भी रुकेगी। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ट्रेन में सवार होकर पयागपुर के लिए रवाना हुए। पयागपुर में भी स्थानीय लोगों ने ट्रेन के चलने का स्वागत किया। इंटरसिटी ट्रेन चलने से जिले वासियों में हर्ष हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.