ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बसों की खरीद-मेंटेनेंस में भ्रष्टाचार का केस; केजरीवाल बोले- हर सुबह ‘CBI-ED’ का खेल शुरू होता है

नई दिल्ली: दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद CBI जांच के दायरे में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर आम आदमी पार्टी ने जाति कार्ड खेला है। पार्टी ने सिसोदिया को महाराणा प्रताप का वंशज बताया है। इस मामले में रविवार को सबसे पहले आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और गुजरात के नेता इसुदान गढ़वी ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि महाराणा प्रताप के वंशज मनीष सिसोदिया को भाजपा झूठे आरोप में परेशान कर रही है। इसके चलते गुजरात के राजपूत युवाओं में रोष है।कुछ दिनों में 5000 से अधिक राजपूत युवा पार्टी में शामिल होंगे। इस बात को अरविंद केजरीवाल ने भी आगे बढ़ाया। इससे पहले शनिवार को पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने भी सिसोदिया को महाराणा प्रताप का वंशज बताकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया था। बताया जा रहा है कि इसी साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव के चलते पार्टी सिसोदिया को ईमानदार और अच्छा शिक्षा मंत्री बताकर बचाव तो कर रही है, उनकी जाति के सहारे भी लाभ लेने की कोशिश कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि गुजरात में राजपूतों की सहानुभूति से उसे फायदा हो सकता है।CBI ने दर्ज किया एक और मामलाCBI ने दिल्ली सरकार को एक और झटका दिया है। अब जांच एजेंसी ने 1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रारंभिक जांच दर्ज की है। जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय के संदर्भ पर दर्ज की गई है। दिल्ली सरकार ने बस खरीद में भ्रष्टाचार के ‘आरोपों’ का खंडन किया था और केंद्र सरकार पर सीबीआई का इस्तेमाल करके उसे ‘परेशान’ करने का आरोप लगाया है। जून में पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने बसों की खरीद के सालाना रखरखाव अनुबंध में प्रक्रियागत ‘खामियां’ पाई थी और इसे खत्म करने की सिफारिश की थी।सिसोदिया बोले- मेरे खिलाफ लुकआउट सर्कुलरउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- CBI ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। सारी छापेमारी असफल हो गई। कुछ नहीं मिला। अब आपने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। यह क्या नौटंकी है? मैं दिल्ली में घूम रहा हूं। बताइए कहां आना है? सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने इस मामले की FIR और दस्तावेज ED को सौंप दिए हैं।8 लोगों को सर्कुलर भेजे, इनमें सिसोदिया नहींCBI ने रविवार को बताया कि दस्तावेजों की छंटनी चल रही है। घोटाले की FIR में शामिल 8 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किए। हालांकि इनमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आबकारी विभाग के तीन पूर्व अफसरों के नाम नहीं हैं। उनके खिलाफ कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है।बेरोजगारी और महंगाई से लड़े केंद्र सरकार: केजरीवालमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर सुबह केंद्र सरकार ‘CBI-ED’ का खेल शुरू कर देती है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय जब आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है, केंद्र को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोजगारी और महंगाई से लड़ना चाहिए। उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.