एक्टिवा पर जबरी बैठा ले गए,पैट्रोल पंप पर पूरी रात किया दुष्कर्म
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक महिला से तीन लोगों ने गैंग रेप किया। घटना उस समय हुई जब वह मोहल्ले में पीड़ितासैर कर रही थी। महिला को दो युवक स्कूटी पर जबरी बैठा कर ले गए। वहीं आरोपियों ने अपने तीसरे साथी को भी दुष्कर्म करने के लिए बुला लिया। आरोपियों ने पूरी रात महिला से दुष्कर्म किया।जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि वह रात 10.30 बजे अपने घर के बाहर स्टार रोड़ पर सैर कर रही थी। तभी आरोपी नीरज कुमार और अशीश सिंह स्कूटी पर आए और उसे जबरी स्कूटी पर बैठा कर ले गए।पीड़ित मुताबिक महिला ने बताया कि वह आरोपियों को पहले से जानती थी। आरोपी उसे स्कूटी पर गिल पैट्रोल पंप पर बैठा कर ले गए। वहीं आरोपियों ने अपने तीसरे साथी धीरज मलिक को भी वहां बुला लिया। महिला मुताबिक आरोपियों ने उससे मारपीट कर उससे पूरी रात बारी-बारी दुष्कर्म किया।महिला मुताबिक जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। आरोपियों को अदालत में पेश कियाजाएगा। तीनों आरोपी न्यू जनता नगर, गुरपाल नगर और चिमनी रोड़ के रहने वाले है।खबरें और भी हैं…
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.