ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोकायुक्त जबलपुर ने सिवनी के सुचनमेटा में 15 हजार की रिश्वत लेते सरपंच को किया गिरफ्तार

सिवनी: आज सिवनी जिले के घंसौर जनपद अंतर्गत एक रिश्वतखोर सरपंच को लोकायुक्त टीम ने दबोचा है। सीमेंट ब्रिक प्लांट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र व जनसंख्या प्रमाण पत्र जारी करवाने के एवज में सरपंच की ओर से 20,000 रुपए की मांग की गई थी। जिसके बाद आज सोमवार को 15000 रुपए लेते लोकायुक्त टीम ने सरपंच को रंगे हाथों पकड़ा है।लोकायुक्त को की थी शिकायतप्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड घंसौर के गांव जैतपुरी निवासी मुकेश कुमार गोलानी पिता श्री मनोहर लाल गोलानी उम्र 42 ने सीमेंट ब्रिक प्लांट लगाने हेतु आवेदन किया था। जिस पर सरपंच ग्राम पंचायत सुचानमेटा जनपद पंचायत कटिया घंसौर जिला सिवनी सरपंच शिवकुमार उइके पिता भीकम सिंह ने अनापत्ति प्रमाण पत्र व जनसंख्या प्रमाण पत्र जारी करवाने के एवज में 20,000 की मांग की गई थी। जिसके चलते आज सोमवार 22 अगस्त को 15000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।लोकायुक्त दल में ये रहे शामिलट्रैप दल सदस्य में निरीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक रंजीत सिंह, निरीक्षक मंजू किरण व तिर्की ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.