ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिलीपीन के तट से 110 किमी प्रति घंटे की गति से टकराया उष्णकटिबंधीय तूफान मा-ऑन

मनीला। फिलीपीन में मंगलवार को उष्णकटिबंधीय तूफान आया, जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए। तूफान की भयावहता को देखते हुए राष्ट्रपति ने राजधानी और बाहरी प्रांतों में स्कूल और सरकारी कार्यालयों को बंद करने की घोषणा की है। मौसम विभाग के मुताबिक, उष्णकटिबंधीय तूफान मा-ऑन मंगलवार सुबह इसाबेला प्रांत के मैकोनकॉन शहर में 110 किलोमीटर की रफ्तार से टकराया।
हालांकि, तूफान का असल मुख्य रूप से लुजोन क्षेत्र के उत्तरी सिरे पर महसूस किया गया, लेकिन राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस जूनियर ने एहतियात के तौर पर घनी आबादी वाले राजधानी क्षेत्र और छह बाहरी प्रांतों में सभी स्कूल में कक्षाएं निलंबित कर दी हैं और सरकारी कार्यालय बंद कर दिए हैं। प्रेस सचिव ट्रिक्सी क्रूज़-एंजेल्स ने कहा भारी बारिश आम जनता के लिए संभावित जोखिम पैदा कर सकती है।
कोरोना वायरस महामारी के कारण दो साल तक बंद रहे स्कूल सोमवार को खोले गए थे और तूफान के चलते अगले दिन बंद कर दिए गए। आपदा मोचन अधिकारियों के अनुसार, कागायन प्रांत में तूफान के कारण पेड़ गिरने से दो ग्रामीण घायल हो गए और उन्हें अस्पताल लाया गया। कागायन और आसपास के प्रांतों में 500 से अधिक लोगों को बाढ़, भूस्खलन और ज्वार-भाटा की आशंका वाले गांवों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.