ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लंपी से निपटने के लिए बनाई 40 टीमे; राजस्थान सीमा से सटे गांवों पर विशेष नजर

भिवानी। हरियाणा के भिवानी में पशु पालन विभाग लंपी वायरस को लेकर सतर्क हो गया है। विभाग ने बिमारी से पीड़ित पशुओं के इलाज के लिए 40 टीमों का गठन किया है। ये टीमें जिले के विभिन्न गांवों में जाकर टीकाकरण करने और लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। लंपी वायरस के ज्यादा मामले राजस्थान की सीमा से सटे गांवों में सामने आए है। जिसमें 14 गायों की मौत भी पशुपालन विभाग द्वारा दर्ज की गई है।पशुपालन विभाग के SDO डॉ. प्रदीप कुमार व पशु डॉक्टर डॉ. सुभाष ने बताया कि लंपी बीमारी पशुओं की त्वचा संबंधी एक संक्रामक रोग है। इस रोग में पशुओं की त्वचा पर गांठ हो जाती हैं। पशुपाल की टीम ने अब तक 22 हजार पशुओं को डोज दी है। साथ ही 58 हजार टीकों की डोज अगले दिनों में लगा दी जाएंगी।लंपी बीमारी से निपटने के लिए गांव-गांव में जाकर पशु पालकों को इस बीमारी से निपटने के लिए जानकारी दी जा रही है। जो गांव राजस्थान सीमा के साथ सटे हैं, वहां पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही पशु बांधने वाले स्थानों पर फॉगिंग व दवाई का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे कि पशुपालन वाले स्थान पर मक्खी, मच्छर व चीचड़ समाप्त हो जाएं। क्योंकि इन्ही के कारण एक से दूसरे पशु में बीमारी फैलती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.