उन्नाव के अस्पतालों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज, गर्म पानी पीने की सलाह
उन्नाव: उन्नाव के अस्पताल में मरीज की जांच करता डॉक्टर।मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अचानक से तेज बारिश होने के कारण उमस भरी गर्मी होने से वायरल बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। साथ ही त्वचा रोगी भी बढ़ रहे हैं। इसके कारण न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज में ओपीडी में सामान्य दिनों में आने वाले मरीजों की तुलना में अब मरीजों की संख्या बढ़ गई। बुधवार को अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन दिखी।मौसम बदलने के कारण पीएचसी, सीएचसी के अलावा नगर के प्राइवेट अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के यहां सुबह से लेकर रात तक मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डेढ़ सौ से अधिक नए पुराने मरीजों की जांच की गई।उन्नाव के अस्पताल में जांच कराने को लगी मरीजों की लाइन।डॉक्टर बोले-धूप में निकलने से बचेंप्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित सौरभ सिंह ने बताया, “खराब खान-पान से पेट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बारिश के मौसम में अचानक तेज धूप में न निकलें। अचानक गर्मी से आने पर एसी और कूलर का इस्तेमाल करना खतरनाक है। इसलिए ऐसा करने से बचें। बारिश में न भिगें। भीग जाने पर थोड़ा भी स्वास्थ्य गड़बड़ लगे तो डाक्टर से संपर्क करें। ऐसे में पानी उबाल कर पिएं और ताजा भोजन करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.