IMA के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नवजोत दहिया के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- गुमराह न करें
जालंधर: घटना वाले दिन रात को जौहल अस्पताल में पहुंचे विधायक शीतल अंगुराल की फाइल फोटोपंजाब के जालंधर जिले के डॉक्टर BS जौहल विवाद में जौहल के पक्ष में उतरी IMA के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर नवजोत दहिया के खिलाफ जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने डॉक्टर दहिया पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि वह कांग्रेस के नेता हैं और अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठ का साथ दे रहे हैं।अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव होकर विधायक अंगुराल ने कहा कि शुक्रवार को जो DC-CP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन हुआ, उसमें डॉक्टर दहिया अपने अस्पताल के स्टाफ को डरा-धमका कर लाए थे। उन्होंने डॉक्टर दहिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही जालंधर के मशहूर डॉक्टर हैं, जो पैसे लेकर पर्चे करवाने के लिए झूठी MLR लोगों को देते हैं।उऩ्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और नकोदर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हारे डॉक्टर दहिया अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए यह ड्रामे कर रहे हैं। डॉक्टर जौहल से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। न ही डॉक्टर जौहल से कभी मिला हूं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक बहन जिसकी डॉक्टर जौहल और उसके स्टाफ ने जान ले ली, उसके इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।डॉ. बीएस जौहल के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करवाने के लिए CP के पास पहुंचे IMA पदाधिकारियों के साथ डॉ. नवजोत दहियाउन्होंने कहा कि देर रात जब उन्हें पता चला कि उनके क्षेत्र का एक व्यक्ति जौहल अस्पताल में परेशान है तो उन्होंने डॉक्टर जौहल को फोन किया था। डॉक्टर से उनकी जो बात हुई है, उसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। डॉक्टर जौहल ने कहा कि पैसे देकर डेड बॉडी ले जाएं, अन्यथा वह संस्कार से लेकर कर्म क्रिया करना सब कुछ जानते हैं। इसके बाद वह गरीब परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर जौहल यह कहते हैं कि वह ठीक हैं तो कानून का सामना करें, क्यों छिपते फिर रहे हैं। यदि डॉक्टर जौहल सही साबित हो जाएंगे तो उनसे माफी मांगने में भी उन्हें कोई हर्ज नहीं है। विधायक ने कहा कि उनके अस्पताल में एक तो कत्ल हुआ, ऊपर से बच्चे को गायब कर दिया गया। जब पुलिस अस्पताल में आई तो बताया कि बच्चा करपूरथला रोड पर किसी अस्पताल में भर्ती है।विधायक अंगुराल ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि मां-बाप को बच्चा दिखाया तक नहीं गया। बाप बच्चा मांगता रहा, लेकिन उसे बच्चा दिखाया नहीं गया और उन्हें बताए बिना ही बच्चे को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया। शीतल अंगुराल ने डॉक्टर दहिया के बयान कि 3 हजार रुपया ही जमा करवाया था। इसके जवाब में रसीदें दिखाकर देते हुए कहा कि 80 हजार रुपए का अस्पताल में भुगतान किया गया है।उन्होंने कहा कि डॉक्टर दहिया उन्हें धमकी दे रहे हैं कि शहर से बाहर निकाल देंगे। वह तो उन्हें शायद शहर से बाहर निकाल नहीं पाएंगे, यदि वह अपन पर आ गए तो अनुसूचित जाति समाज को लेकर उनके दरों पर बैठक जाएंगे और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने देंगे। उन्हें वाल्मीकि समाज, रविदासिया समाज के कई फोन आए हैं कि शहर को बंद कर देते हैं, रामामंडी चौक पर जाम लगा देते हैं, लेकिन उन्होंने यह करने के लिए मना किया है।उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में है और प्रशासन ने बिल्कुल सही कार्रवाई डॉक्टर जौहल पर की है। वह अपनी मरहूम बहन को इंसाफ दिला कर रहेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.