ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संन्यास का ऐलान किया राहुल शर्मा ने 

लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने के लिए खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने भारत के लिए 4 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं।
भारतीय लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने के लिए खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। राहुल ने अपने संन्यास का ऐलान ट्विटर पर एक इमोशनल लेटर पोस्ट करते हुए किया है। 2011 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने 4 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं।
8 दिसंबर 2011 को भारत के लिए डेब्यू करने वाले राहुल ने बड़े नाम के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा, मगर जल्दी है वह विवादों में फंस गए और फिर इंजरी ने उन्हें जकड़ लिया। राहुल के बॉलिंग एक्सन की तुलना महान स्पिनर अनिल कुंबले से होती थी। आईपीएल 2011 में पुणे वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर का विकेट लेकर सबसे पहले सुर्खियां बटोरी थी।
डेब्यू के अगले साल 2012 में राहुल का नाम मुंबई की एक रेव पार्टी में आया। इस विवाद से उबरने के बाद इस लेग स्पिनर ने एक बार फिर वापसी की, मगर 2014 में चोट के चलते वह फिर बाहर हुए। इसके बाद राहुल को कभी नीली जर्सी में खेलने का मौका मिला।
इस शानदार आईपीएल सीजन के बाद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला। भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस खिलाड़ी के डेब्यू को यादगार बनाया था। राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में उस मैच में डेब्यू किया था जब सहवाग ने वनडे में पहला दोहरा शतक जड़ते हुए 219 रनों की पारी खेली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.