भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पहुंचे 5 जिलों के नेता, मकसद- कार्यक्रम को सुपरहिट बनाना
हिसार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर चल रही मीटिंग।महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली की तैयारियों पर चर्चा के लिए हरियाणा कांग्रेस की अहम बैठक शुरू हो गई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर प्रदेश के 5 लोकसभा क्षेत्र अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार और सिरसा लोकसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।4 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे पहले दिल्ली में भूपेंद्र हुड्डा ने फरीदाबाद, गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी और उनकी ड्यूटियां लगाई थी। बता दें कि भूपेंद्र हुड्डा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा की ओर से जिम्मेदारी ली हुई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.