ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 रजत सूद नजर आएंगे ‘द कपिल शर्मा शो’ में 

रजत सूद ने कहा, ‘वो मंच हर भारतीय कॉमेडियन के लिए एक बेंचमार्क बन चुकी है, और हर कोई खुद को वहां पर देखना चाहता है। मेरे पास भी उस शो को लेकर एक कहानी है।
इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का पहला सीजन शनिवार को खत्म हो गया और रजत सूद इस सीजन के विजेता रहे। अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बात करते हुए रजत सूद ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह कपिल शर्मा के मशहूर शो में काम करना चाहेंगे। बता दें कि रजत इस शो में ऑडियंस और दर्शकों, दोनों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे थे।

द कपिल शर्मा शो एक बेंचमार्क है
रजत सूद ने कहा, ‘वो मंच हर भारतीय कॉमेडियन के लिए एक बेंचमार्क बन चुकी है, और हर कोई खुद को वहां पर देखना चाहता है। मेरे पास भी उस शो को लेकर एक कहानी है। मैं जनवरी में बतौर ऑडियंस वो शो देखने गया था। मैंने एक आर्टिस्ट के तौर पर उस शो को बहुत एन्जॉय किया, मैं वो स्टेज देखकर बहुत लालच महसूस कर रहा था।’

रजत के अलावा ये बने थे फाइनलिस्ट
रजत सूद के अलावा मुंबई के नितेश शेट्टी, मुंबई के जयविजय सचान, मुंबई के विग्नेश पांडे और उज्जैन के हिमांशु बवंडर इस सीजन के फाइनलिस्ट रहे। बात करें कॉमेडियन रजत सूद के फ्यूचर प्लान की तो उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह एक वक्त पर कपिल शर्मा शो में बतौर ऑडियंस भी शामिल हो चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.