ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेल-खेल में मां को देखकर भागने लगा, 36 घंटे बाद दम तोड़ा

इंदौर: इंदौर के आजाद नगर में रहने वाले एक मासूम की शनिवार देर रात मौत हो गई। वह अपने घर में खेलते वक्त शुक्रवार शाम को सीढ़ियों से नीचे गिर गया था। सांस नहीं आने और हडि्डयों में चोट की वजह से उसे उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे शनिवार दोपहर एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।आजाद नगर पुलिस के मुताबिक कृष्णपुरी कॉलोनी में रहने वाला पौने दो साल का बच्चा ओम उर्फ अयम सिंह राजपूत की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता अमरसिंह राजपूत ने बताया शुक्रवार बेटा ओम कमरे में मां सीता के साथ खेल रहा था। उन्होंने पत्नी को सामान देने के लिये आवाज लगाई। वह वापस बेटे ओम के पास गई तो वह खेल-खेल में भागने लगा। वह चढ़ाव के नजदीक था। इस वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। वह एक के बाद एक पांच सीढ़ियों से गिरता ही गया।घायल होने पर पिता उसे ज्यूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय अस्पताल में शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन उपचार चलता रहा। लेकिन शनिवार देर रात 1 बजे ओम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।दो बेटियों के बीच इकलौताओम के पिता अमरसिंह राजपूत ने बताया कि उनकी दो बेटियां 6 साल की माही और 4 साल की मनाली है। दिसंबर 2021 में उनके यहां ओम का जन्म हुआ था। दोनों बहने अपने छोटे भाई से बहुत प्यार करती थी। घटना के समय दोनों बेटियां कमरे में थी। पेशे से मजदूर अमरसिंह मूल रूप से ललितपुर (चंदोरा) के रहने वाले हैं। छह साल पहले काम के सिलसिले में इंदौर आकर रहने लगे थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.