ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

​​​​​​​ कैशबॉक्स खोलने का प्रयास करते पुलिस ने पकड़ा, पिटाई के बाद पहुंचाया हवालात

आगरा: एटीएम तोड़ते हुए पकड़ा गया बदमाशआगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिसकर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए एटीएम तोड़ते समय बदमाश को दबोच लिया। पकड़ते ही सिपाही ने बदमाश की पिटाई की और हवालात पहुंचा दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।जानकारी के अनुसार थाना हरीपर्वत क्षेत्र के अंतर्गत संजय प्लेस पुलिस चौकी क्षेत्र में ए यू बैंक का एटीएम है। शनिवार रात 3 बजे के लगभग एक बदमाश चेहरे पर मास्क लगाकर एटीएम के अंदर घुस गया।बदमाश लोहे की सरिया की मदद से एटीएम का कैश बॉक्स खोलने लगा।सिपाही ने रेंज हाथ पकड़ कर पीटा और हवालात पहुंचायाकाफी प्रयास के बाद जब कैशबॉक्स नहीं खोल पाया तो वापस जाने की तैयारी करने लगा। इसी दौरान वहां रात्रि गश्त कर रहे सिपाही शुभम अहलावत मौके पर पहुंच गए और बदमाश की पिटाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। बदमाश का नाम रवि कुमार प्रकाश में आया है।सीसीटीवी आया चर्चा मेंयूपी पुलिस के अच्छे कामों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर पुलिस छवि सुधार अभियान चलाने वाले सिपाही सचिन कौशिक ने सिपाही की तारीफ करते हुए वीडियो ट्वीट किया। इसके बाद वीडयो चर्चा में आ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.