ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कानपुर में रिश्तेदार से रुपए के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर: जाजमऊ में शनिवार रात कॉल सेंटर संचालक को गोली मारकर 5.50 लाख रुपए लूट लिए गए। कॉल सेंटर संचालक ने अपने ही एक रिश्तेदार पर गोली मारकर लूट का आरोप लगाया है। दोनों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामले में जाजमऊ थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच करने में जुटी है।मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम।गोली मारकर लूट का आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारीकेडीए कंपाउंड निवासी सुहैल उ़र्फ फारुख अहमद कॉल सेंटर संचालक हैं। फारुख ने बताया कि शनिवार रात को वह उन्नाव से बीसी का पैसा कलेक्ट करके कानपुर लौट रहे थे। आरोप है कि घर के बाहर स्कूटी खड़ी करते ही साढू के बेटे बंटी उर्फ उमर ने अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और रुपए के लेनदेन की विवाद की बात कहता हुआ गाली-गलौज करने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते तमंचे से सीधे गोली मार दी और 5.50 लाख रुपए लूट कर भाग निकला।फायरिंग और चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग दौड़े और जाजमऊ थाने पर मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची जाजमऊ पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक कमर में गोली लगने से जान का कोई खतरा नहीं है। थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि घायल के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वारदात स्थल पर मौजूद जाजमऊ थाने की पुलिस।आरोपियों की तलाश में रात भर चली छापेमारीथाना प्रभारी जाजमऊ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों की लोकेशन शहर से बाहर मिली है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.