गांव डाहर में कार सवारों ने ओवरटेक कर रुकवाया; गाड़ी में रखी थी पुलिस की वर्दी
पानीपत: कॉपी लिंकपीड़ित रविंद्र।हरियाणा में पानीपत के गांव डाहर के पास कार सवार 3 बदमाशों ने एक युवक की बाइक छीन ली। बदमाशों ने बाइक सवार का काफी दूर तक पीछा किया। इसके बाद ओवरटेक कर उसे रुकवाया और उससे बाइक छीनकर फरार हो गए।बदमाशों की कार में पुलिस की वर्दी रखी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव नौल्था निवासी रविंद्र ने बताया कि वह पानीपत से गांव की ओर आ रहा था। रास्ते में डाहर बाईपास के नजदीक एक कार सवार 3 युवकों ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक रुकवाई। बदमाशों की कार में पुलिस की वर्दी रखी हुई थी।बाइक रुकते ही तीनों कार से नीचे उतरे और उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश ने उसकी बाइक छीन ली और वहां से बाइक चलाकर फरार हो गया। बदमाशों ने बाइक को डाहर के सरकारी स्कूल के पास छीना था। बाइक छीनने के बाद बाकी दोनों आरोपी भी कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.