मंत्री नितिन अग्रवाल बोले- ये मेरे राजनीतिक जीवन की बड़ी उपलब्धि, चुनाव में मातृ शक्ति ने दिया आशीर्वाद
हरदोई: हरदोई में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मातृ शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि ये मेरे राजनीतिक कैरियर की बड़ी उपलब्धि है कि मातृ शक्ति का मेरे साथ जुड़ाव है। चाहे कुछ भी हो जाए उनका मान सम्मान, उनका स्वाभिमान, उनकी रक्षा और सुरक्षा हमेशा जब तक मैं हूं करता रहूंगा।मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से इन सबको धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने मेरे इस चुनाव में सड़क पर उतर-कर मेरे लिए वोट मांगे। क्योंकि मेरे इस इस चुनाव में अनुभव किया कि जिस तरीके से हमारी मातृ शक्ति ने अपना आशीर्वाद हमें दिया। उन्होंने ऐतिहासिक जीत मुझे दिलाई है। जिस मेहनत से जिस लगन से उन्होंने मेरे चुनाव में घर-घर जाकर प्रचार करने का काम किया है। मैं धन्यवाद देना चाहता था।हरदोई में मातृ शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन।मातृ शक्ति का जुड़ाव मेरे साथ सीधे हुआ हैव्यक्तिगत रूप से उन सभी के लिए मैंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया कि मैं उनको धन्यवाद भी दूं। एक बड़ी उपलब्धि भी मेरे लिए है कि जिस तरीके से हरदोई की मातृ शक्ति का जुड़ाव मेरे साथ सीधे तौर पर हुआ है। ये मेरे राजनीतिक जीवन की बड़ी उपलब्धि मैं इसे मानता हूं। मैं विश्वास दिलाया है कि जीवन में चाहे कुछ भी हो जाए उनका सम्मान और उनका स्वाभिमान, उनकी रक्षा हमेशा करता रहूंगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.